कांग्रेस को उत्तराखंड में झटके पर झटके, अब राजेंद्र भंडारी भाजपा में शामिल

0

-पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं
-चमोली जिले
में भाजपा की चुनौती का मुकाबला करते रहे हैं
उदंकार न्यूज
-लोकसभा चुनाव के लिए सज चुकी बिसात के बीच उत्तराखंड में कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री और चमोली जिले में कांग्रेस का झंडा मजबूती से थामने वाले राजेंद्र भंडारी ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। भंडारी के कई दिन से कांग्रेस छोड़ने की चर्चाएं थीं, हालांकि गढ़वाल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने दमदार तरीके से इन चर्चाओं को गलत बताया था। मगर रविवार को वह दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए।
भंडारी के कांग्रेस छोड़ने को पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। एक दिन पहले ही कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय प्रताप सजवाण, मालचंद्र, डा धन सिंह नेगी ने भाजपा की सदस्यता ली थी। इससे पहले, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। ये ही नहीं, गढ़वाल सीट पर वर्ष 2019 में कांग्रेस उम्मीदवार रहे मनीष खंडूरी और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में लैंसडौन सीट पर पार्टी उम्मीदवार रहीं अनुकृति गुसाईं भी कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *