रूड़की पहुंचकर वीके सिंह बोले-मोदी सरकार में ही देश की सुरक्षा की गारंटी

0

-प्रबुद्ध नागरिक-पूर्व सैनिक सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री
-गणेश जोशी के साथ वीके
सिंह ने त्रिवेंद्र के लिए मांगे वोट
उदंकार न्यूज
-केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने मंगलवार को रूड़की में प्रबुद्ध नागरिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में देश की उन्नति के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के हाथों में ही देश के सुरक्षित रहने की गारंटी है।
यहां बीएसएफ इंटर कॉलेज में यह सम्मेलन हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में आयोेजित किया गया था। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के साथ ही प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सम्मेलन में शरीक हुए। कॉलेज के अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने सम्मेलन की शुरूआत में जनरल वीके सिंह व गणेश जोशी का पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह स्वागत किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जनरल वीके सिंह ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त मार्गदर्शन और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व से उत्तराखंड विकास की तरफ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सैनिक केवल भारतीय होता है। उसके बाद किसी अन्य जाति का होता है। उन्होंने सभी लोगों से देश की उन्नति के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में सैनिकों के कल्याण मैं किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सचिवालय में प्रवेश के लिए त्रिवेंद्र सरकार के जमाने में दी गई सहूलियत का जिक्र किया। उन्होंने अपील की कि पूर्व सैनिक अपने और देश के सम्मान के लिए भाजपा को वोट करें। बीएम कॉलेज के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने ने कहा कि सैनिकों के हित में सबसे ज्यादा फैसले भाजपा ने लिए हैं। रुड़की जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कविता सुनाई। भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री रहते चलाई गई आयुष्मान योजना से सभी को फायदा मिल रहा है। संचालन विधानसभा सह संयोजक डॉ सौरभ गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी, मंडी अध्यक्ष बृजेश त्यागी पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सैनी आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *