जल्द बडे़ पर्दे पर दिखेगी ‘घस्यारी’, गढ़वाली फिल्म की शूटिंग पूरी, जल्द होगी रिलीज

0

उदंकार न्यूज
देहरादून।
माँ शक्ति पिक्चर्स के बैनर तले बन रही गढ़वाली फिल्म ‘घस्यारी’ की शूटिंग तीन चरणों में पूरी हो गई है। फिल्म की निर्मात्री परिणिता बडोनी हैं, जबकि लेखक व निर्देशक सुनील बडोनी हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।
फिल्म की शूटिंग रुद्रप्रयाग जनपद के उखीमठ विकास खंड अंतर्गत मक्कू मठ, जगपुड़ा, चोपता, अगस्तमुनि के हाट गाँव तथा देहरादून जनपद के खलंगा, इठारना, द्वारा, कालीमाटी, भोगपुर और मालदेवता जैसे रमणीक स्थलों पर की गई है। फिल्म के डीओपी और एडिटर सारांश बडोनी हैं, जिन्होंने खूबसूरत लोकेशनों को अपने कैमरे में कैद किया है। फिल्म के एसोसिएट निर्देशक दीपक रावत और मुख्य सहायक निर्देशक सचिन रावत हैं।
इस फिल्म के मुख्य कलाकार शुभचंद्रा, शिवानी भंडारी, रमेश रावत, दिनेश बौड़ाई, सृष्टि रावत, अंशिका, अजय सिंह बिष्ट, मंजू बहुगुणा, संयोगिता ध्यानी, सुषमा व्यास, गीता गुसाईं नेगी, बिनीता रावत, इंदु रावत, वीरेंद्र असवाल, अशोक नेगी व भानु जोशी हैं। इनके अतिरिक्त लगभग 100 से अधिक कलाकारों ने फिल्म में अभिनय किया है। संगीत निर्देशन संतोष खेतवाल का है। फिल्म के गीत नरेंद्र सिंह नेगी, संतोष खेतवाल, अनुराधा निराला एवं स्वर्गीय शशि जोशी द्वारा गाए गए हैं। फिल्म में एक से एक खूबसूरत और कर्णप्रिय कुल 7 गीत हैं, जो टी-सीरीज से जारी किए गए हैं। वर्तमान में फिल्म का एडिटिंग कार्य जारी है। यह फिल्म जल्द ही दर्शकों को उनके नजदीकी सिनेमा हॉल में देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *