कांग्रेस : केसी वेणुगोपाल ने दून पहुंचकर पदाधिकारियों से लिया संगठनात्मक फीडबैक
उदंकार न्यूज
देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल बृहस्पतिवार को दो दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुुंचे। उनका यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। केसी वेणुगोपाल ने पहले दिन महानगर और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगनात्मक चर्चा की।
पहली बार केसी वेणुगोपाल उत्तराखंड में संगठनात्मक चर्चा करने के लिए आए हैं। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है। उनके साथ प्रभारी उत्तराखंड कुमारी सैलजा ने भी प्रदेश पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत प्रमुख पदाधिकारी इस मौके पर उपस्थित थे।