उत्तराखंड आ रहे हैं राहुल गांधी, याद आई 2015 की केदारनाथ की पैदल यात्रा

0


उदंकार न्यूूज
देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जबकि केदारनाथ धाम की यात्रा चरम पर है। अभी तक दस लाख से ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। हालांकि राहुल गांधी के इस दौरे का केदारनाथ धाम की यात्रा से कोई संबंध नहीं है। राहुल गांधी कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड आ रहे है।

https://www.facebook.com/share/r/17mZcT7XKA

इन स्थितियों के बीच, राहुल गांधी की वर्ष 2015 की केदारनाथ यात्रा की चर्चा हो रही है। अपनी इस यात्रा में गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की राहुल गांधी ने पैदल यात्रा की थी। वर्ष 2013 की महा आपदा के बाद राहुल गांधी के इस दौरे का उद्देश्य केदारनाथ धाम यात्रा का प्रमोशन करना था। हालांकि वर्ष 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम के सबसे बडे़ ब्रांड अंबेसडर साबित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार केदारनाथ आ चुके हैं। राहुल गांधी की बात करें, तो वह पिछली बार वर्ष 2023 में केदारनाथ आए थे। उनके दौरे ने उस वक्त भी सुर्खिया बटोरी थी।
राहुल गांधी चार जून से शुरू हो रहे अपने उत्तराखंड के प्रवास के दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। चार जून को उनका अल्मोड़ा व पौड़ी में कार्यक्रम है। पांच जून को वह देहरादून में रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *