सभी को साथ लेकर कांग्रेस जीतेगी 2027 का विधान सभा चुनाव : केसी वेणुगोपाल

0

उदंकार न्यूज
देहरादून । दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रेसवार्ता कर पार्टी की चुनावी तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि विधान सभा चुनाव में इस बार कांग्रेस जीत दर्ज करेगी ।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि चुनावी तैयारियों के लिए वे उत्तराखंड आए हैं।
इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक और विधायकों व पूर्व विधायकों से भी मुलाकात की भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर आगामी चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे, जिसके लिए सरकार को बदलने के लिए माहौल बनाना होगा।
राष्ट्रीय महासचिव ने बेरोजगारी, पलायन और पेपर लीक को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड के लिए एक बड़ा घोषणा पत्र भी लाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *