राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

0

उदंकार न्यूज
देहरादून । महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माननीय नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के राष्ट्रव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” के अंतर्गत आगामी 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले विशाल छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज कांग्रेस भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक व्यवस्थाओं, छात्र-युवा सहभागिता तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने किया

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ganesh Godiyal, कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) सदस्य Gurdeep Singh Sappal, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक Pritam Singh, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष Harak Singh Rawat, प्रदेश उपाध्यक्ष Suryakant Dhasmana , प्रदेश अध्यक्ष अनुसुचित विभाग मदन लाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि “छात्रों की गूंज” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं और छात्रों की वास्तविक समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का एक सशक्त अभियान है। कांग्रेस पार्टी शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी और बढ़ती बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है। 17 जुलाई का संवाद कार्यक्रम युवाओं की आवाज़ को नई दिशा देगा।

सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि राहुल गांधी जी का यह अभियान देशभर के छात्रों और युवाओं को अपनी बात खुलकर रखने का लोकतांत्रिक मंच प्रदान कर रहा है। कांग्रेस का उद्देश्य युवाओं की आकांक्षाओं, संघर्षों और सुझावों को सुनकर उन्हें पार्टी की नीतियों एवं जनआंदोलनों का आधार बनाना है। उत्तराखंड का यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक प्रीतम सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि 17 जुलाई का छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। देहरादून महानगर कांग्रेस ने कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ प्रारंभ कर दी हैं। बड़ी संख्या में छात्र, युवा, शिक्षाविद् एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर संघर्षरत है और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।

बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में छात्रों एवं युवाओं को कार्यक्रम से जोड़कर इसे सफल बनाएं, ताकि शिक्षा, रोजगार और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *