महेंद्र भट्ट जाएंगे राज्यसभा, क्या चुनाव बाद नया मिलेगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

उदंकार न्यूज
-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का राज्यसभा पहुंचना सौ फीसदी तय है। उनके निर्वाचित घोषित होने की अब सिर्फ औपचारिक घोषणा होना शेष है। मगर अहम सवाल ये ही है कि क्या लोकसभा चुनाव के बाद उत्तराखंड में भाजपा को नया अध्यक्ष मिलेगा।
उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद भाजपा के भीतर जो ट्रेंड चला आ रहा है, उसमें ये ही देखा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर एक पूर्णकालिक नेता की ही ताजपोशी रही है। पूर्णकालिक से अभिप्राय ये है कि उस नेता पर कोई और जिम्मेदारी न रहे। चूंकि इस वक्त पार्टी लोकसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ी है, तो ऐसे में ये भी तय माना जा रहा है कि भट्ट की अगुवाई में ही पार्टी चुनाव की गतिविधियों का संचालन करेगी। मगर चुनाव के बाद क्या होता है, इस पर सबकी निगाहें होंगी।